कन्याकुमारी सब-जेल में दिव्यांग की मौत मामला गरमाया, 3 जेल कर्मचारियों की गिरफ्तारी | Tamil Nadu News

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले की एक सब-जेल में 35 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की कस्टडी में मौत का मामला चर्चा में है। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वार्डन समेत जेल के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

मामले के सामने आने के बाद तमिलनाडु की राजनीति भी गरमा गई है। डीएमके ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और विजय से इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देने की मांग की है।

डीएमके का कहना है कि जब राज्य में डीएमके की सरकार थी, तब विजय ने कस्टडी में हुई मौतों के मामलों को उठाया था, इसलिए अब उन्हें इस मामले पर भी अपनी बात रखनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार किए गए जेल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।#Kanyakumari #TamilNaduNews #CustodyDeath #JailDeathCase #TamilNaduPolitics #DMK #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #IndiaNews #PrisonCase #HumanRights #PoliticalNews #NewsUpdate

Leave a Comment

शहर चुनें