जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को कैंट स्टेशन पहुंचने के कार्यक्रम को देखते हुए उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सेहत विभाग ने वीवीआईपी मेडिकल व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार वीवीआईपी मेडिकल टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में मेडिकल स्पेशलिस्ट, ऑर्थोपेडिक्स या जनरल सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट और फार्मासिस्ट को शामिल किया गया है।
इन मेडिकल टीमों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रखा जाएगा। टीमों के साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस, आपातकालीन दवाइयां, प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप के चार यूनिट रक्त, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की व्यवस्था रहेगी।
इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल अस्पताल, पीएपी स्थित सरकारी अस्पताल, सेना अस्पताल और दो निजी अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने आधुनिक तकनीक से लैस एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।#PMNarendraModi #NarendraModi #VIPSecurity #MedicalPreparedness #PunjabNews #Jalandhar #HealthDepartment #HindiNews



