PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले DGP गौरव यादव ने संभाली कमान, सुरक्षा तैयारियों की करेंगे समीक्षा

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव जालंधर पहुंचे हैं। उनका यह दौरा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

डीजीपी गौरव यादव पुलिस कमिश्नर और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही प्रधानमंत्री के संभावित आवागमन मार्गों का भी बारीकी से जायजा लेंगे। इसके अलावा वाहन पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वार, सुरक्षा घेरों तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार किए गए इंतजामों की समीक्षा की जाएगी।

अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हर पहलू पर पूरी सतर्कता बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार तैयारियां की जा रही हैं।#PMModi #NarendraModi #Jalandhar #PunjabPolice #DGPGauravYadav #SecurityArrangements #PunjabNews #HindiNews

Leave a Comment

शहर चुनें