शहर के सबसे व्यस्त कसया रेलवे ढाले पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है। रेलवे ने परियोजना की ड्राइंग को मंजूरी दे दी है, जिससे लंबे समय से लंबित इस परियोजना को अब गति मिलने जा रही है।
करीब चार माह से ड्राइंग की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा था। मंजूरी मिलने के बाद सेतु निगम ने निर्माण कार्य की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगस्त के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
निर्माण स्थल पर आवश्यक मशीनें पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री के भंडारण के लिए गोदाम तैयार करने का काम भी तेजी से चल रहा है।
आरओबी के निर्माण से कसया रेलवे ढाले पर लगने वाले जाम से राहत मिलने के साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।ROB #RailwayOverBridge #Kasya #Infrastructure #UPNews #Development




