कठुआ। नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने तहसील मढ़ीन के सपराल पैन क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए दो मकानों और एक गौशाला को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन के अनुसार, ध्वस्त किए गए सभी निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए थे। कार्रवाई के दौरान संबंधित विभागों और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
दो कथित नशा तस्करों की संपत्तियों पर हुई कार्रवाई
प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई में जिन संपत्तियों को हटाया गया, वे गुलजार उर्फ दाऊ पुत्र आशिक अली और फरमान अली पुत्र आशिक अली, दोनों निवासी सपराल पैन, तहसील मढ़ीन, जिला कठुआ से संबंधित बताई गई हैं।
जिला प्रशासन ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना है।






