दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सख्त संदेश, बोलीं- योजनाओं का बजट तभी सार्थक जब हो सही क्रियान्वयन

कृषि विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में शोध, कृषि नवाचार, छात्र कल्याण और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विश्वविद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग, शोध की गुणवत्ता, कृषि नवाचार और छात्र कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्ट और सख्त संदेश दिया।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार विश्वविद्यालयों और विभिन्न योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध करा रही है, लेकिन यदि इन संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग नहीं किया जाएगा तो योजनाओं का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा।

नीति और क्रियान्वयन में हो समानता

आनंदीबेन पटेल ने अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति और उसके क्रियान्वयन में समानता सुनिश्चित की जानी चाहिए, तभी विकास के अपेक्षित परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने विश्वविद्यालयों से शोध कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने, कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने पर भी जोर दिया।AnandibenPatel #Convocation #AgricultureUniversity #UPNews #Education #Research

Leave a Comment

शहर चुनें