भूमि विवाद में हुई मारपीट एक परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गई। भालपट्टी थाना क्षेत्र के नैनाघाट गांव निवासी ग्रामीण पशु चिकित्सक अली अहमद खान (50) की इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को नैनाघाट वार्ड संख्या-18 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इस दौरान अली अहमद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
अली अहमद खान गांव में ग्रामीण पशु चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं देते थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में चार बेटियां और तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे अभी अविवाहित हैं। पिता की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।#LandDispute #BiharNews #CrimeNews #Patna #VillageNews #HindiNews







