विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने सरकार को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी के बेलरायां से शुरू होकर जनपद सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, औरय्या, जालौन, राठ-हमीरपुर होते हुए पनवाड़ी-महोबा तक राजमार्ग संख्या 21 जिसकी लंबाई लगभग 385.46 किलोमीटर है। इसको आधार मानकर एक नया एक्सप्रेस-वे विकसित किया जाए।
पत्र के माध्यम से कहा कि इस एक्सप्रेस-वे को दुधवा नेशनल पार्क से जोड़ते हुए भारत-नेपाल बार्डर के गौरीफंटा स्थल से शुरू करके प्राचीनतम पौराणिक स्थल नैमिशारण्य होते हुए पनवाड़ी-महोबा के स्थान पर झांसी जिला जोड़ते हुए ओरछा तक बनाया जाना बेहतर होगा।प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे बनने की दशा में यह गंगा एक्सप्रेस-वे व आगरा एक्सप्रेस-वे से सीधे जुड़ जाएगा तथा इस एक्सप्रेस-वे में काफी भाग बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के रूप में पूर्व से ही निर्मित है।
उक्त एक्सप्रेस-वे बनने से चारों दिशाओं में कनेक्टिविटी हो सकेगी। इससे व्यापार, किसान, पर्यटक गतिविधियों की सुगमता होगी। यात्रियों का काफी समय और पैसा बचेगा।
UPNews
DMOrder
GovernmentHouse
PropertyAttachment
SLOOffice
BreakingNews
UPDistrictNews
AdministrativeAction