यूपी में लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी सौगात, सभी बसों में एक व्यक्ति के साथ कर सकेंगे फ्री यात्रा

 उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में एक सहचर के साथ फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा पहले केवल सामान्य बसों और जनरथ वातानुकूलित बसों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे विस्तार देते हुए वोल्वो, स्कैनिया और प्लैटिनम जैसी प्रीमियम बस सेवाओं में भी लागू कर दिया गया है।

इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता एवं नगर पंचायत आनंदनगर के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों की लंबे समय से यह मांग थी, कि उन्हें सभी श्रेणी की बसों में सहयात्री के साथ यात्रा की सुविधा मिले।

संगठन की इस मांग को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री माननीय दयाशंकर सिंह ने सकारात्मक निर्णय लिया और परिवहन निगम की सभी बसों में यह सुविधा लागू कर दी।

जयप्रकाश लाल ने कहा कि यह निर्णय लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान और उनके संघर्ष को मान्यता देने वाला है। इससे बुजुर्ग लोकतंत्र सेनानियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद अब प्रदेश भर में परिवहन निगम की किसी भी बस में लोकतंत्र सेनानी एक सहचर के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

इस निर्णय पर लोकतंत्र सेनानी जयप्रकाश लाल, राधेश्याम, सुभाष त्रिपाठी, फिरोज अहमद सहित अन्य सेनानियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम लोकतंत्र सेनानियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है तथा इससे सेनानियों का मनोबल बढ़ेगा।

#UPNews
#DemocracyWarriors
#FreeBusTravel
#UPGovernment
#PublicTransport
#BreakingNews
#SocialWelfare
#UPUpdates

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें