शहर में कोल्ड डे कंडीशन होने से शहरवासी ठंड से ठिठुर रहे हैं। मंगलवार की सुबह यहां कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित रही। इससे पहले सोमवार को भी कोहरा छाया रहा था। दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन ठंडी हवा चलती रही। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में रविवार की अपेक्षा वृद्धि देखने को मिली। शाम ढलने के बाद गलन बढ़ गई।
मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों में दिन के तापमान में गिरावट आने और रात के तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया है।
सोमवार को रविवार की अपेक्षा तापमान में दर्ज की गई वृद्धि
सोमवार सुबह हाईवे, क्षेत्रों और यमुना किनारा रोड पर कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। सुबह सूरज ने दर्शन नहीं दिए। ठंडी हवा चलने से शहरवासी सिहरते रहे। दोपहर करीब एक बजे धूप निकल आई। धूप जरूर निकली, लेकिन हवा चलने से उसका असर कम रहा।दोपहर में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा ने छुड़ाई कंपकंपी
अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मंगलवार की सुबह भी ठंडी हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी। कोहरे की चादर में देहात के क्षेत्र लिपटे रहे। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि अभी दो दिन सुबह कोहरा छाया रहेगा। हवा चलना शुरू हो गई है, जिससे दो-तीन दिन कोहरे से कुछ राहत रहेगी। रात के तापमान में वृद्धि और दोपहर के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।#AgraWeather #WeatherUpdate #AgraNews #TemperatureForecast #DayNightTemperature #WeatherAlert #UPWeather #MeteorologyIndia #AgraClimate #BreakingWeatherNews