घना काेहरा या खिली धूप! आगरा में कैसा है मौसम का हाल, देखें ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने आगरा के लिए घना कोहरा का अलर्ट जारी किया है। सुबह घना कोहरा रह सकता है जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन ठंडी हवाओं ने शहर में कोहरे की चादर को हटा दिया। देहात क्षेत्रों में घना कोहरा काफी देर तक छाया रहा।

उधर, सोमवार-मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोग ठिठुरते रहे। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता शून्य रही। इससे वाहनचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9:30 बजे के करीब धूप निकल आई। कई दिन बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली।रात के तापमान में आई गिरावट, दिन के तापमान में हुई वृद्धि

शहर में सोमवार रात को कोहरा पड़ा था। सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई थी। रात को कोहरा पड़ा। खुले क्षेत्रों, हाईवे और यमुना किनारा पर इसका असर अधिक दिखा। मंगलवार सुबह तो दृश्यता शून्य हो गई। इससे सुबह के समय वाहनचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा छंटने के बाद धूप निकल आई।

दिनभर तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पूर्व पांच दिसंबर और 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था।कोहरे में नहीं नजर आया ताजमहल

मंगलवार की सुबह दृश्यता शून्य होने की वजह से ताजमहल नजर नहीं आने से पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी। यमुना किनारा पर होने की वजह से यहां कोहरे का असर अधिक रहता है। इसे देखते हुए पर्यटन कारोबारी पर्यटकों को सुबह के बजाय दोपहर में ताजमहल देखने की सलाह दे रहे हैं।
#AgraWeather
#WeatherUpdate
#DenseFog
#Sunshine
#UPWeather
#BreakingNews
#IndiaWeather
#LatestUpdates

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें