अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेटियों की शादी शहरों की तरह आधुनिक विवाह भवन में की जा सकेगी। इस उद्देश्य से सरकार ने विवाह मंडप योजना को सक्रिय करते हुए पहल शुरू कर दी है।
योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में पंचायत भवन की तर्ज पर विवाह भवन का निर्माण संबंधित विभाग द्वारा कराया जाएगा। कुर्साकांटा और सिकटी की कुल 27 पंचायतों में से हरिरा और डुमरिया पंचायतों में भूमि चिन्हित कर ली गई है। चिन्हित पंचायतों में विवाह मंडप निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं शेष पंचायतों में भी भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस योजना की शुरुआत से गरीब बेटियों के माता-पिता को शादी के समय सुविधा मिलने की उम्मीद है।
#VivaahMandap #RuralDevelopment #BetiKiShaadi #GovernmentScheme #VillageMarriageHall #SocialWelfare #BiharNews