दिल्ली-हापुड़ रोड पर कार स्टंट और हुड़दंग, पुलिस पर सवाल

सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले युवकों को नियंत्रित करने में पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है। गुरुवार को आबूलेन में शराब पीकर एक्सयूवी-700 चलाने की घटना के 24 घंटे बाद ही अब लगभग 10 कारों में सवार युवकों ने दिल्ली-हापुड़ रोड पर हंगामा मचा दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि ये कार सवार युवक एबीवीपी के कार्यकर्ता हैं। सभी कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे और हूटर बजाते हुए सड़क पर निकल गए। बेगमपुल पर भी पुलिस उन्हें रोकने में विफल रही। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों पर भी टिप्पणियां की गई।
#DelhiNews #HapurRoad #CarStunt #ABVP #PublicSafety #PoliceFailure #TrafficChaos

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें