किसान के बैंक खाते से IMPS के जरिए साढ़े चार लाख की ठगी, एफडी तुड़वाने के बाद उड़ाए रुपये

खेजुरी क्षेत्र के चकउजियारी गांव निवासी एक किसान के बैंक खाते से आइएमपीएस (IMPS) ट्रांजेक्शन के माध्यम से करीब साढ़े चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुरेंद्र कुमार यादव, पुत्र स्वर्गीय रामसकल यादव, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 20 दिसंबर 2025 को रोटावेटर और ट्रैक्टर खरीदने के उद्देश्य से कुल 4,66,658 रुपये की एफडी तुड़वाई थी। यह पूरी राशि उनके बैंक खाते में जमा कराई गई थी।

इसके अगले दिन 21 दिसंबर को वह सिकंदरपुर में रोटावेटर खरीदने पहुंचे। वहां ऑनलाइन भुगतान के दौरान ट्रांजेक्शन फेल हो गया। संदेह होने पर जब उन्होंने बैंक जाकर खाते की स्थिति की जानकारी ली, तो पता चला कि खाते में मात्र 2412 रुपये शेष हैं।

बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाने पर खुलासा हुआ कि आइएमपीएस के जरिए चार लाख रुपये से अधिक की राशि किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। पीड़ित का कहना है कि उसे इस लेनदेन की कोई जानकारी नहीं है और न ही वह उस व्यक्ति को जानता है, जिसके खाते में पैसा गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में साइबर फ्रॉड के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और बैंक से संबंधित तकनीकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।IMPSFraud

CyberCrime

BankFraud

FarmerNews

OnlineScam

CrimeNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें