रील बनाने की सनक में गई 15 वर्षीय किशोर की जान, अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया छात्र

मालदा रेल मंडल के अंतर्गत तीनपहाड़ और कल्याणचक रेलवे स्टेशन के बीच स्थित झपाई पुल के समीप शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान गोमतीनगर–मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस (13436) की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान वृंदावन गांव निवासी रामजी मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामजी अपने दो साथियों के साथ रेलवे ट्रैक के पास रील बना रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसके साथ मौजूद दो अन्य किशोर किसी तरह बचने में सफल रहे।

घटना के तुरंत बाद दोनों किशोरों ने रामजी के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में राजमहल अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रामजी मुर्मू अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वह स्थानीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। पुलिस के अनुसार रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर से शुक्रवार को रवाना होने वाली गोमतीनगर–मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार को साहिबगंज होकर गुजरती है। इस ट्रेन की रफ्तार काफी अधिक होती है, जिससे रेलवे ट्रैक के आसपास किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

रेलवे प्रशासन की ओर से पहले भी लोगों को ट्रैक के आसपास वीडियो और रील बनाने से बचने की चेतावनी दी जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।AmritBharatExpress

TrainAccident

ReelMakingAccident

RailwayNews

MaldaRailDivision

SahibganjNews

StudentDeath

BreakingNews

RailwaySafety

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें