कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान को लेकर पार्टी के भीतर सियासी टकराव तेज हो गया है। दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और बीजेपी का उदाहरण देते हुए कांग्रेस संगठन में सुधार की जरूरत पर जोर दिया था, जिस पर पार्टी के कई नेताओं ने आपत्ति जताई है।
इस बयान के बाद कांग्रेस के अंदर असहमति खुलकर सामने आने लगी है। अब इस बहस में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भी एंट्री हो गई है, जिन्होंने बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अतीत में प्रधानमंत्री चयन को लेकर बेहद संतुलित और दूरदर्शी फैसले किए थे। उन्होंने 1991 में पीवी नरसिम्हा राव और वर्ष 2004 व 2009 में डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि इन निर्णयों से पार्टी और देश को मजबूती मिली।
रेवंत रेड्डी का यह बयान कांग्रेस के भीतर जारी संगठनात्मक बहस के बीच नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया को लेकर एक स्पष्ट संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।DigvijayaSingh
CongressPolitics
RevanthReddy
SoniaGandhi
PoliticalDebate
IndianPolitics
BreakingPolitics