कांशीराम कॉलोनी में छत पर कपड़े सुखाने गई एक युवती बंदर के अचानक हमले से घबरा गई और तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। तिमंजिला इमारत से सड़क पर गिरने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन और मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने युवती के सिर में गंभीर चोटें होने की पुष्टि की। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया।
बताया गया है कि युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए कॉलोनी के लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र किया और परिजनों को सौंपते हुए बेहतर उपचार कराने का भरोसा दिलाया।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने रिहायशी इलाकों में बढ़ते बंदरों के आतंक पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।#MonkeyAttack #KanshiramColony #GirlInjured #LocalNews #UrbanIssue #AnimalMenace #HospitalReferral