अटरिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कस्बा अटरिया निवासी 32 वर्षीय त्रिरतन गौतम, पुत्र गजोधर गौतम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, त्रिरतन गौतम रेलवे पटरी के रास्ते अटरिया स्टेशन से नीलगांव क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आती मालगाड़ी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान त्रिरतन गौतम के रूप में की। इसके बाद अटरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिवारजन की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि हादसे की पूरी जानकारी सामने आ सके।#AteriaRailwayAccident #TrainAccident #RailwayMishap #TriratanGautam #BreakingNews #UPNews