अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी से उठाया बंगाली भाषियों पर हमलों का मुद्दा

कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बंगाली भाषा बोलने वाले लोगों पर कथित हमलों का मुद्दा उठाया है। चौधरी ने प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि ऐसे घटनाक्रम राज्य में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा को बढ़ावा दे सकते हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि बंगाली भाषी लोगों को केवल उनकी भाषा के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित प्रशासन अक्सर बंगाली बोलने वालों को पड़ोसी देश बांग्लादेश से आया घुसपैठिया समझ लेता है, जबकि उनका कोई अपराध नहीं है।

चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन घटनाओं को नहीं रोका गया, तो इससे पश्चिम बंगाल में सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।
#अधीररंजनचौधरी #बंगालीभाषी #PMModi #पश्चिमबंगाल #राजनीति

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें