घने कोहरे के कारण नियमित ट्रेनों के रद होने के बाद अब धनबाद से दिल्ली और चंडीगढ़ तक चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के रद होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट या फिर ‘नो रूम’ की स्थिति बनी हुई है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, धनबाद होकर किसी भी विंटर स्पेशल ट्रेन के संचालन की फिलहाल कोई संभावना नहीं है, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
हालांकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ राहत के कदम उठाए हैं। रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर चलने वाली नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है। इसके तहत धनबाद होकर चलने वाली सियालदह–अजमेर एक्सप्रेस (Ajmer–Sealdah Express), कोलकाता–मदार एक्सप्रेस (Madar–Kolkata Express) और कोलकाता–बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस (Pratap Express) में पूरे जनवरी माह अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे का कहना है कि अतिरिक्त कोच जोड़ने से यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
#धनबाद #ट्रेनरद #कोहरा #रेलवे #यात्रीपरेशानी