दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

इस बार ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिसंबर माह में सोमवार अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। लगातार तीसरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके, जिससे शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पाले की आशंका बढ़ने से दलहनी फसलों और आलू की खेती को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से जिले की चारों तहसीलों में एक-एक हजार कंबल जरूरतमंदों के लिए भेजे गए हैं।

सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की फुहारें पड़ने से अन्य दिनों की तुलना में ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। कक्षा एक से इंटरमीडियट तक के स्कूलों में एक जनवरी तक घोषित अवकाश के चलते बच्चों को कुछ राहत मिली।

ठंड से बचाव के लिए लोग घरों और सड़कों के किनारे अलाव जलाकर तापते नजर आए। जनजीवन पर ठंड का व्यापक असर देखने को मिला।
#ठंड #मौसम #दिसंबरकीठंड #तापमान #शीतलहर

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें