प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई, अवीवा बेग के साथ 7 साल के रिश्ते को मिली नई मंज़िल

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है। 25 वर्षीय रेहान ने अपनी लंबे समय से मित्र रही अवीवा बेग को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही दोनों ने अपने रिश्ते को औपचारिक रूप से नई पहचान दे दी है।

रेहान वाड्रा, प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा बीते सात वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस रिश्ते को वाड्रा परिवार की पहले से ही सहमति थी। अब दोनों परिवारों की रज़ामंदी के बाद सगाई की रस्म पूरी कर ली गई है।

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार का करीबी माना जाता है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार किया है। सगाई की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रेहान वाड्रा पेशे से एक वर्चुअल आर्टिस्ट हैं और उन्हें फोटोग्राफी का विशेष शौक है। महज 10 वर्ष की उम्र से ही रेहान दुनिया के विभिन्न हिस्सों की तस्वीरें खींचते आ रहे हैं। वे कमर्शियल फोटोग्राफी के साथ-साथ वाइल्डलाइफ और नेचर फोटोग्राफी में भी सक्रिय हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया और आर्ट प्लेटफॉर्म्स पर खासा सराही जाती रही हैं।

फिलहाल सगाई के बाद दोनों की शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन परिवार और करीबी मित्रों में खुशी का माहौल है।#RehanVadra #PriyankaGandhi #VadraFamily #EngagementNews #PoliticalFamily #BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें