सर्दी में अवकाश के बावजूद गाजियाबाद के कई स्कूल खुले

शासन द्वारा सर्दी को देखते हुए अवकाश घोषित करने के बावजूद सोमवार को गाजियाबाद जिले के कई स्कूल खुले रहे। सीनियर विंग के छात्रों के साथ-साथ छोटे बच्चे भी सुबह कड़ाके की ठंड में स्कूल जाते दिखाई दिए।

हालांकि कुछ स्कूलों ने लंच के समय ही छुट्टी कर दी, वहीं कुछ विद्यालयों में पूरी अवधि के लिए कक्षाएं संचालित होती रहीं। कई स्कूलों ने बताया कि परीक्षाएं चल रही हैं, जबकि कुछ ने अवकाश की सूचना मिलने से इंकार किया।

28 दिसंबर की देर रात शासन स्तर से सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा की गई थी। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त पोषित, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में कक्षा एक से बारहवीं तक एक जनवरी तक अवकाश रहेगा।

#गाजियाबाद #सर्दी #स्कूल #अवकाश #शीतकालीनछुट्टी

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें