नव वर्ष के जश्न से पहले अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई बड़ी शराब की खेप बरामद की है। यह घटनाक्रम स्थानीय पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि घटनास्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर एसडीपीओ-2 का कार्यालय स्थित है।
उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। शराब अरुणाचल प्रदेश में निर्मित बताई जा रही है। तस्करों ने लीची गाछी में गड्ढा खोदकर कार्टून और टीन बक्सों में शराब छिपाई थी और ऊपर से झोपड़ी बनाकर इसे छुपा दिया था, ताकि किसी की नजर उस पर न पड़े।
छापेमारी के दौरान खुदाई के दौरान जहां-जहां गड्ढा खोदा गया, वहां से केवल शराब ही बरामद हुई। परिस्थितियों को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन बुलाने की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
उत्पाद विभाग के अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। शराब तस्करों की पहचान की जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि आसपास के क्षेत्रों में और भी शराब की खेप छिपाई गई हो सकती है, इसलिए छापेमारी जारी रहेगी।#अहियापुर #राघोपुर #शराबबरामद #उत्पादविभाग #लीचीनिकटशराब #छापेमारी #20लाखकीशराब