हड़ताल के बीच Swiggy-Zomato का बड़ा दांव, पीक आवर्स में बढ़ाया इंसेंटिव

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और जोमैटो (Swiggy-Zomato Incentive) ने डिलीवरी पार्टनर्स की प्रस्तावित हड़ताल के बीच पीक ऑवर्स और साल के अंतिम दिनों के लिए अधिक इंसेंटिव देने का ऐलान किया है। यह घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब गिग और प्लेटफॉर्म कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल का आह्वान किया है।

डिलीवरी वर्कर्स यूनियन की ओर से कम भुगतान, कठिन कार्य परिस्थितियों और सामाजिक सुरक्षा के अभाव जैसे मुद्दों को लेकर 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक हड़ताल (New Year Eve Strike) का ऐलान किया गया था। इस हड़ताल का असर नए साल की पूर्व संध्या पर फूड डिलीवरी सेवाओं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

पीक टाइम में प्रति ऑर्डर 120–150 रुपये का ऑफर

जोमैटो ने नए साल की पूर्व संध्या पर ऑर्डर की संभावित अधिकता को देखते हुए डिलीवरी पार्टनर्स को आकर्षित करने के लिए शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक के व्यस्त समय में प्रति ऑर्डर 120 से 150 रुपये तक का भुगतान देने की पेशकश की है। कंपनी का मानना है कि इससे अधिक से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स ऑनलाइन रहेंगे और ग्राहकों को सेवाओं में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम हड़ताल के प्रभाव को सीमित करने और न्यू ईयर ईव पर डिमांड मैनेजमेंट के लिहाज से अहम है। हालांकि, डिलीवरी पार्टनर्स की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही स्थायी भुगतान संरचना और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों पर कंपनियों का रुख अब भी सवालों के घेरे में है।#SwiggyZomato #DeliveryPartnerStrike #GigWorkers #NewYearEve #IncentiveNews #FoodDelivery

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें