नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही सैफई, इटावा और आसपास के जिलों के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई का 500 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अब पूर्ण संचालन की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियों के अनुसार वर्ष 2026 के दौरान इस अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके शुरू होने से इटावा सहित करीब 10 जनपदों के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ, कानपुर, आगरा या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
यह अस्पताल क्षेत्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा और हार्ट, न्यूरो, किडनी समेत अन्य जटिल बीमारियों के इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराएगा। इससे न केवल मरीजों का समय और खर्च बचेगा, बल्कि समय पर इलाज मिलने से जान बचाने में भी मदद मिलेगी।सैफई
सुपरस्पेशियलिटीअस्पताल
इटावा
UPHealth
MedicalInfrastructure
HealthNews