गिग वर्कर्स बहस: संजीव बिखचंदानी ने जोमैटो CEO दीपेंद्र गोयल की सराहना की, राघव चड्ढा पर कसा तंज

देश में गिग वर्कर्स के अधिकारों को लेकर चल रही बहस के बीच जाने-माने निवेशक और नौकरी.कॉम (Naukri.com) के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने जोमैटो के संस्थापक एवं CEO दीपेंद्र गोयल के पक्ष में खुलकर समर्थन जताया है। बिखचंदानी ने गिग वर्कर्स की एक दिन की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर गोयल की टिप्पणियों की सराहना करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा पर तीखा हमला बोला।

दरअसल, दीपेंद्र गोयल ने बुधवार को गिग वर्कर्स की एक दिन की हड़ताल पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी राय रखी थी। इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए संजीव बिखचंदानी ने गोयल के विचारों को सही ठहराया और उन्हें स्पष्ट एवं यथार्थपरक बताया।

बिखचंदानी ने X पर लिखा, “बहुत अच्छा लिखा है दीपेंद्र गोयल। हर शब्द सच्चाई को दर्शाता है।” इसके साथ ही उन्होंने गिग वर्कर्स के कथित शोषण का मुद्दा उठाने वाले आप सांसद राघव चड्ढा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि एक ‘शैंपेन सोशलिस्ट’—जो आलीशान जीवनशैली जीता है, एक फिल्म अभिनेत्री से विवाह करता है, उदयपुर में भव्य डिज़ाइनर शादी करता है और मालदीव में शादी की सालगिरह मनाता है—वही गिग वर्कर्स के शोषण को लेकर सार्वजनिक रूप से चिंता जताता है।

अपने बयान के अंत में संजीव बिखचंदानी ने तंज कसते हुए लिखा, “आम आदमी? माई फुट।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और गिग इकॉनमी को लेकर राजनीतिक तथा कॉरपोरेट जगत के बीच बहस और तेज हो गई है।GigWorkers

SanjeevBikhchandani

DeepinderGoyal

Zomato

RaghavChadha

GigEconomy

IndianStartups

AAP

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें