भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई पहल की है। आईआरसीटीसी ने वंदे भारत, बेंगलुरु राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में अब स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बायोडिग्रेडेबल थाली का उपयोग करने की घोषणा की है।
इस बदलाव के बाद यात्रियों को प्लास्टिक प्लेट की बजाय बायोडिग्रेडेबल थाली में भोजन परोसा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से हर महीने लगभग 50,000 से अधिक थालियों में प्लास्टिक का उपयोग बंद होगा, जिससे 300 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक की बचत होगी।
आईआरसीटीसी ने बताया कि यह कदम देशभर में ट्रेनों और प्लेटफार्मों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। मार्च 2026 से वंदे भारत, शताब्दी और बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस में यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।IndianRailways
BiodegradablePlate
VandeBharatExpress
ShatabdiExpress
PlasticFreeIndia
IRCTC