गांव रजापुर के समीप खेतों में शनिवार देर शाम एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के निवासी कुलदीप कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कपूरथला में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार 31 दिसंबर से लापता था। शनिवार शाम जब ग्रामीणों ने खेतों में युवक का शव पड़ा देखा, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
पुलिस ने मृतक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र योगराज, निवासी कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
थाना सदर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर मामले से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।Rajapur
MurderCase
PunjabCrime
DeadBodyFound
KapurthalaNews
Kathua
PoliceInvestigation