मशहूर मलयालम प्लेबैक सिंगर चित्रा अय्यर की बहन शारदा अय्यर का ओमान में निधन हो गया है। 52 वर्षीय शारदा जेबेल शम्स में ट्रेकिंग कर रही थीं, इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
शारदा अय्यर केरल के थझावा से ताल्लुक रखती थीं और स्वर्गीय कृषि वैज्ञानिक आर.डी. अय्यर और रोहिणी अय्यर की पुत्री थीं। शारदा इस समय मस्कट में रह रही थीं।
सूत्रों के अनुसार, शारदा ओमान में एयरलाइन की पूर्व मैनेजर थीं और 2 जनवरी 2026 को एक ट्रेकिंग ग्रुप का हिस्सा बनकर जेबेल शम्स में ट्रेकिंग कर रही थीं। यह ट्रेकिंग काफी कठिन मानी जाती है। मृत्य का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
शारदा की अचानक हुई मौत से परिवार में गहरा शोक पसरा है। परिवार के अनुसार उनका शव ओमान से केरल लाया जाएगा और 7 जनवरी 2026 को थझावा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।#चित्रा_अय्यर #शारदा_अय्यर #ओमान #जेबेल_शम्स #ट्रेकिंग_दुर्घटना #केरल #अंतिम_संस्कार