सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव छिछड़ाना में नया पार्क तैयार हो गया है। इस पार्क का नाम भगवान परशुराम पार्क रखा गया है और इसके निर्माण में 10 लाख रुपये की लागत आई।
सोमवार को बरोदा हलका से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने बतौर मुख्य अतिथि इसका लोकार्पण किया। पार्क के लिए चुनी गई जगह पहले गंदगी और कचरे से भरी हुई थी, जहां ग्रामीण अक्सर कचरा और गोबर डालते थे। अब इस जगह पर आधुनिक और साफ-सुथरा पार्क तैयार हो गया है।
सांगवान ने कहा कि अब ग्रामीणों को घर के पास ही सुबह और शाम सैर करने की सुविधा मिलेगी। सर्दियों में दिन के समय बुजुर्ग और बच्चे धूप का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नायब सरकार नायाब कार्य कर रही है और हलका के सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त ग्रांट प्रदान कर रही है। #सोनीपत #गोहाना #छिछड़ाना #भगवान_परशुराम_पार्क #पार्कउद्घाटन #ग्रामीणविकास #भाजपा