कोटा: चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन में फंस गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि घर में चोरी करने आए चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन में बने छेद में फंस गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार यह घटना कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। 3 जनवरी को सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में चोरी करने का प्लान बनाया, लेकिन उनका यह प्रयास नाकाम रहा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के घरों में सतर्कता बरतने के लिए स्थानीय लोगों को आगाह किया गया है। इस वायरल वीडियो ने लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ा दी है।#KotaNews #TheftAttempt #ArrestedThief #KitchenExhaust #ViralVideo #RajasthanCrime #BorakhedaPolice #HomeSafety #BreakingNews #LocalNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें