तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आजाद पर लोकसभा परिसर में ई-सिगरेट पीने का आरोप फिर से चर्चा में आ गया है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की शिकायत के बाद लोकसभा परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आने के बाद सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 11 दिसंबर 2025 का है। आरोप है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कीर्ति आजाद लोकसभा में बैठकर ई-सिगरेट का उपयोग कर रहे थे। इस मामले पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा स्पीकर को लिखित शिकायत दी थी।
साथ ही, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया, जिससे यह मुद्दा तेजी से सार्वजनिक और राजनीतिक बहस का विषय बन गया।
लोकसभा सचिवालय ने मामले की जांच के लिए वीडियो को फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा है। जांच पूरी होने के बाद सांसद की भूमिका और संसद परिसर में नियमों के उल्लंघन को लेकर संभावित कार्रवाई की जाएगी।
इस विवाद ने संसद में सांसदों के आचार-संहिता और संसदीय शिष्टाचार के पालन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।#KirtiAzad #ECigarette #LokSabha #TMC #AnuragThakur #AmitMalviya #ParliamentNews #PoliticalControversy #WinterSession2025 #BreakingNews