पूर्वांचल में प्रीपेड स्मार्ट मीटर से बदलेगा बिजली सिस्टम, हर 15 मिनट में दिखेगी खपत

स्मार्ट मीटर व्यवस्था के साथ बिजली वितरण अब पूरी तरह डिजिटल युग में प्रवेश कर चुका है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PUVVNL) की महत्वाकांक्षी योजना के तहत काशी समेत पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में लाखों घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बिजली आपूर्ति को पारदर्शी, उपभोक्ता-केंद्रित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अब अपने मोबाइल फोन पर ‘ऊर्जावान’ एप के माध्यम से हर 15 मिनट में बिजली खपत की रियल-टाइम रीडिंग देख सकेंगे। इससे बिजली बिल पूरी तरह सटीक बनेगा और अनुमान आधारित या गलत बिलिंग से जुड़ी शिकायतों पर प्रभावी रूप से रोक लगेगी।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिजली कटौती से भी राहत मिलेगी। बैलेंस कम होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को पहले ही अलर्ट मिल जाएगा, जिससे वे समय रहते रिचार्ज कर सकेंगे और बेजा डिस्कनेक्शन की समस्या से बच पाएंगे।

विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से न केवल उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि बिजली वितरण प्रणाली भी अधिक पारदर्शी और कुशल बनेगी। लाइन लॉस में कमी, राजस्व संग्रह में सुधार और उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाना इस योजना के प्रमुख लक्ष्य हैं।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें