मोबाइल चोरी कर यूपीआई (UPI) के जरिए लोगों के खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के मोबाइल फोन और उनके पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अकबरनगर निवासी चाहत कुमार, अमन कुमार, हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी नवटोलिया निवासी सौरभ कुमार और शाहजंगी निवासी रितिक कुमार शामिल हैं। ये सभी मोबाइल चोरी के बाद उनमें मौजूद यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर खातों से रुपये निकालते थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपितों के पास से एक मोबाइल फोन, दो स्मार्ट घड़ियां, एक सिम कार्ड, एक मेमोरी कार्ड, चार चार्जिंग सॉकेट, नौ कैमरा ग्लास, दो मदरबोर्ड कवर, नौ मोबाइल के मदर सब-बोर्ड, छह सिम ट्रे, पांच मोबाइल रिंगर बॉक्स, छह मोबाइल मिड डिस्प्ले और पांच मोबाइल बैक पैनल बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह मोबाइल चोरी के बाद उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने के साथ-साथ डिजिटल फ्रॉड को भी अंजाम देता था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी-फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।MobileTheft
UPIFraud
CyberCrime
PoliceAction
CrimeNews
DigitalFraud