सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 13 पर था 65 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार, 7 जनवरी को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां कुल 26 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में से 13 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह सभी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे थे।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 26 नक्सलियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी ने राज्य सरकार की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति ‘पुणे मार्गेम’ योजना के तहत मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

एसपी चव्हाण के अनुसार, सभी नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की पुनर्वास योजनाओं, विकास कार्यों और लगातार सुरक्षा दबाव के चलते नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहे हैं, जिसका असर अब आत्मसमर्पण के मामलों में साफ दिख रहा है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को नियमानुसार सुरक्षा, पुनर्वास सहायता और सामान्य जीवन में लौटने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।Sukma

NaxalSurrender

ChhattisgarhNews

InamiNaxali

CRPF

PuneMargemYojana

InternalSecurity

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें