चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेट्रोल पंप के पास मिला शव

जिले के बारुण थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चोरी के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नारारीकला थाना क्षेत्र के हैबतपुर तेंदुआ गांव निवासी 24 वर्षीय सुमन सिंह के रूप में हुई है।

सुमन सिंह का शव बारुण थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुमन सिंह पर एक रईस मिल में चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इसी संदेह के आधार पर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है।#BarunNews #MobLynching #ChoriKeShakMeinHatya #BiharCrime #CrimeNews #MurderCase

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें