वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट को कमर्शियल लेवल पर विकसित करने की दिशा में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गोरखपुर से आई एएआई के अधिकारियों की एक टीम ने वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने एयरपोर्ट के मौजूदा ढांचे, रनवे विस्तार और भविष्य में व्यावसायिक उड़ानों के संचालन की संभावनाओं का आकलन किया। अधिकारियों ने तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की भी समीक्षा की, ताकि आगे की योजना को सुचारू रूप से अमल में लाया जा सके।
बगहा-2 के राजस्व पदाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के करीब तीन दिन बाद एयरपोर्ट परिसर की मिट्टी की जांच कराई जाएगी। इसका उद्देश्य रनवे विस्तार और अन्य निर्माण कार्यों के दौरान किसी भी तकनीकी बाधा से बचना है।
उन्होंने आगे बताया कि एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई और जंगली घास व जम ग्रास की कटाई का कार्य भी कराया जाएगा। इन सभी तैयारियों के बाद वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट को व्यावसायिक संचालन के लिए तैयार करने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर इस पहल को क्षेत्र के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।#ValmikinagarAirport #AAI #AirportDevelopment #BiharNews #AviationUpdate #CommercialFlights #BagahaNews