प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में विकासखंड कबरई के कस्बा खन्ना में स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए समुचित मंच मिलेगा, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।
राजस्व विभाग द्वारा खन्ना मौजे में 2.193 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन कर उसे युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। भूमि उपलब्ध होने के बाद अब स्टेडियम निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। संबंधित विभाग द्वारा शासन को पत्र भेजने की तैयारियां की जा रही हैं।
वित्तीय मंजूरी और बजट स्वीकृत होते ही स्टेडियम निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में इस पहल को लेकर उत्साह है। माना जा रहा है कि स्टेडियम बनने से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।#StadiumInKhanna #SportsDevelopment #YouthSports #Kabraiblock #Playground #SportsInfrastructure