इको-पर्यटन परियोजनाओं पर वन मंत्री की समीक्षा, वेटलैंड डे आयोजन की तैयारियां तेज करने के निर्देश

प्रदेश में इको-पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति, आपसी समन्वय और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वन मंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट–वन वेटलैंड योजना के तहत प्रत्येक जिले से कम से कम एक ठोस प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 2 फरवरी को बुंदेलखंड जोन में प्रस्तावित विश्व वेटलैंड डे आयोजन की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। साथ ही स्वीकृत इको-पर्यटन परियोजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाने और वन विभाग व पर्यटन विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया।

वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी चल रही परियोजनाओं को गुणवत्ता से समझौता किए बिना शीघ्र पूरा कराया जाए। इससे प्रदेश में इको-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) अनुराधा वेमूरी, प्रबंध निदेशक वन निगम अरविंद कुमार सिंह तथा निदेशक पर्यटन पुष्प कुमार के. सहित कई वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
#इकोपर्यटन #वनविभाग #वेटलैंडडे #बुंदेलखंड #पर्यटनविकास

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें