डोडा सड़क हादसा: सेना का ट्रक खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, हापुड़ के रिंखिल बालियान भी बलिदान

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना का एक बुलेटप्रूफ ट्रक अनियंत्रित होकर भदरवाह–तंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में देश की सेवा करते हुए दस जवान वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में शहीद हुए जवानों में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटैल निवासी सैनिक रिंखिल बालियान भी शामिल हैं। जैसे ही उनकी शहादत की सूचना गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद के घर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव में हर आंख नम है और हर जुबां पर बस एक ही बात है कि गांव ने अपना एक वीर सपूत खो दिया। ग्रामीणों के साथ-साथ परिजन शहीद जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा सके।DodaAccident

IndianArmy

MartyrSoldiers

JammuKashmir

ArmyTruckAccident

HapurNews

VeerGati

NationMourns

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें