OTT पर फिर छाएगा रहस्य का कोहरा, Netflix ने किया Kohrra Season 2 का ऐलान

देश के कई हिस्सों में इस समय सर्द हवाओं के साथ कोहरे की चादर भले ही पसरी हो, लेकिन अब रहस्य और सस्पेंस का एक और घना कोहरा OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए तैयार है। यह कोहरा कोई आम नहीं, बल्कि ऐसी अबूझ पहेली है, जिसे सुलझाने के लिए दर्शकों को एक बार फिर दिमागी कसरत करनी पड़ेगी।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं Netflix पर आने वाली चर्चित क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ ‘कोहरा’ (Kohrra Season 2) की, जिसके दूसरे सीजन का ऐलान हाल ही में कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया और OTT दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

पहले सीजन में जिस तरह अपराध, रिश्तों की उलझन और मानवीय भावनाओं को रहस्य के ताने-बाने में पिरोया गया था, उसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। यही वजह रही कि ‘कोहरा’ को न सिर्फ समीक्षकों की सराहना मिली, बल्कि यह दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज़ में भी शामिल हो गई।

अब दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल हैं—आखिर Kohrra Season 2 में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी? क्या पहले सीजन के अनसुलझे सवालों से पर्दा उठेगा या रहस्य और गहराएगा? Netflix के इस नए सीजन में एक बार फिर सस्पेंस, थ्रिल और मनोवैज्ञानिक टकराव देखने को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

OTT प्लेटफॉर्म पर क्राइम-थ्रिलर कंटेंट के शौकीनों के लिए ‘कोहरा 2’ एक बार फिर रहस्यों की परतें खोलने का वादा करता नजर आ रहा है।

#KohrraSeason2 #NetflixIndia #OTTNews #WebSeriesUpdate #CrimeThriller #HindiWebSeries

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें