गुजरात के बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ में इकबालगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गलत दिशा से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर होकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने अचानक तेज आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। आसपास के वाहन चालकों ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। खबर मिलते ही आपातकालीन चिकित्सा दल और अमीरगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया।
#GujaratAccident #Banaskantha #Amirgadh #RoadSafety #BreakingNews