गोल्डन टेंपल के पवित्र कुंड में युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने की गिरफ्तारी

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) के पवित्र कुंड में कुल्ला करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो करीब 13 सेकंड का है और शनिवार को सामने आया। सिख समुदाय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी का नाम सुभान है, जो अंकुर विहार थाना क्षेत्र के नसबंदी कॉलोनी का निवासी है। सुभान अपने भाई के मेडिकल स्टोर पर काम करता है। पुलिस जांच में सामने आया कि 15 जनवरी को वह अमृतसर घूमने गया था। इसी दौरान उसका यह वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#GoldenTemple #Amritsar #SocialMediaViral #GhaziabadNews #PoliceAction

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें