हैदराबाद के नामपल्ली में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, पांच लोगों के फंसे होने की आशंका

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार दोपहर चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी है, उसमें फर्नीचर और अन्य सामान की दुकानें हैं। आग लगते ही दमकल विभाग, पुलिस, वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया। ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बताया कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत में फैले भारी धुएं के कारण बचाव कर्मियों को अंदर जाने में कठिनाई हो रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि कुछ लोग दूसरी मंजिल पर फंसे हो सकते हैं।


#HyderabadFire #Nampally #BreakingNews #RescueOperation #Telangana

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें