गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार ने इस वर्ष के सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों और पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
📌 वीरता पुरस्कार
- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र प्रदान किया गया है।
📌 पद्म विभूषण
- प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र और माकपा के वरिष्ठ नेता व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है।
- दोनों का हाल ही में निधन हुआ था।
📌 पद्म भूषण
- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी
- भाजपा नेता वी.के. मल्होत्रा
- झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन इन तीनों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
📌 पद्मश्री
- भारत की पहली एसिड अटैक पीड़िता और प्रख्यात संगीतकार प्रो. मंगला कपूर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
📌 पद्म पुरस्कारों की खासियत
- इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
- सूची से स्पष्ट है कि पुरस्कारों को राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से दूर रखकर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया है।
- पद्म विभूषण से सम्मानित पांच हस्तियों में से तीन केरल से हैं, जहां दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
#PadmaAwards2026 #AshokChakra #RepublicDay2026 #NationalHonours #IndiaCelebrates