विमान हादसे में अजीत पवार के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया गहरा शोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि अजीत पवार के अचानक निधन की खबर से वह बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य लोग आज सुबह बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवा बैठे, जो अत्यंत दुखद है।

ममता बनर्जी ने दिवंगत अजीत पवार के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चाचा शरद पवार, करीबी परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति भी अपनी सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी हैं।

#AjitPawar
#MamataBanerjee
#PlaneCrash
#MaharashtraPolitics
#BreakingNews
#IndianPolitics

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें