अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में, पीएम मोदी और अमित शाह हो सकते हैं शामिल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

28 जनवरी की सुबह बारामती एयरपोर्ट पर अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित पवार सहित कुल 5 लोगों की मृत्यु हो गई।

अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की पुष्टि है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

इस बीच, डीजीसीए ने हादसे के कारणों की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की विशेषज्ञ टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है और फोरेंसिक जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने महाराष्ट्र और भारतीय राजनीति में शोक की लहर फैला दी है, और सभी प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

AjitPawar

Baramati

PMModi

AmitShah

MaharashtraPolitics

AircraftAccident

BreakingNews

RajyaGaurav

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें