स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) के 30 रिक्त पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर बुधवार को आधिकारिक सूचना प्रकाशित कर दी है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
जेपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए गुरुवार से वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
आवेदकों को ध्यान देना होगा कि 19 फरवरी, शाम 5 बजे तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद 5 मार्च, शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
आयोग ने बताया कि इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से औषधि निर्माण विज्ञान, औषधि विज्ञान या नैदानिक भेषजगुण विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ आयुर्विज्ञान या सूक्ष्मजीव विज्ञान में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।#JPSCRecruitment
#DrugInspector
#HealthDepartmentJobs
#JharkhandJobs
#GovernmentJobs
#PharmaceuticalJobs
#MedicalScienceJobs
#BreakingNews