जिले के 16 माध्यमिक विद्यालय बनेंगे मॉडल स्कूल, शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार

जिले के 16 माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इन विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात को संतुलित करने के साथ-साथ प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण, स्मार्ट क्लास की स्थापना और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत इन स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों को चिह्नित कर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। आने वाले समय में ये स्कूल अन्य विद्यालयों के लिए आदर्श बनेंगे। यहां का शैक्षणिक वातावरण देखने और उससे प्रेरणा लेने के लिए अन्य विद्यालयों के छात्र भी भ्रमण कर सकेंगे।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार

मॉडल विद्यालयों के अस्तित्व में आने से माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को भी शहरी स्तर की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी। यह पहल शिक्षा में समानता और अवसरों की बराबरी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#ModelSchool #EducationReform #SmartClass #NewEducationPolicy #QualityEducation

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें